लुधियाना में आज कांग्रेस प्रत्याशी की बैठक:उप-चुनाव को लेकर आशु करेंगे चर्चा; प्रधान वड़िंग, बाजवा व तलवाड़ पर सबकी नजर

पंजाब के लुधियाना में हलका पश्चिमी में 19 जून को उप-चुनाव है। सभी सियासी पार्टियों ने दमखम आजमाना शुरू कर दिया है। आज सोमवार को कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु शाम को फिरोजपुर रोड पर प्रेस कान्फ्रेंस करेंगे। इसमें वे सत्ता पक्ष और अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधेंगे। बता दें कि आशु के पक्ष में प्रदेश कांग्रेस के प्रधान और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विधान सभा नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ किसी भी बैठक में नजर नहीं आए। प्रधान वड़िंग का मीडिया के समक्ष कुछ दिन पहले यह कहना था कि जब चुनाव की तारिख घोषित हो जाएगी तो वह रोजाना कांग्रेस और आशु के लिए हलका पश्चिमी में चुनाव प्रचार करेंगे। इस कारण आज विरोधियों और आमजन की सांसद वड़िंग, प्रताप बाजवा और तलवाड़ पर नजर है कि क्या वह आज प्रेस चर्चा में पहुंचेंगे या नहीं। फिलहाल अभी आशु के लिए पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, जालंधर के विधायक प्रगट सिंह आदि चुनाव प्रचार में नजर आ रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *