छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम कोतरी में छापा मारा। थाना प्रभारी कामिल हक के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में 35 वर्षीय ललिता साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी महिला के आंगन से 75 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा शराब बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन और अन्य सामान भी मिला। पुलिस ने जब्त की गई शराब और अन्य सामानों की कीमत 31,400 रुपए आंकी है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


