भास्कर न्यूज | बंडामुंडा बंडामुंडा के डुमरता प्रगति खेल मैदान में रविवार को अंडर-15 बॉयज फुटबॉल लीग की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला प्रगति क्लब और आरएस कॉलोनी के बीच खेला गया, जिसमें प्रगति क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में बंडामुंडा, बिसरा, राउरकेला सहित आसपास की टीमें भाग ले रही हैं। कई खिलाड़ी विभिन्न स्कूलों और खेल क्लबों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 22 जून को खेला जाएगा और सभी मैच केवल रविवार को आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक, कोच और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। आयोजन में सिद्धेश्वर बोदरा, रामदास तांती, शीबा, थोमास, दुबराज सिंह, रोशन केरकेट्टा, मानु किस्पोट्टा, रमेश ओराम, रॉनी खालको, पॉल जाते, अनुज केरकेट्टा, विशाल एक्का और अनिल तिग्गा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


