भास्कर न्यूज | राउरकेला उड़िया संस्कृति का त्योहार सावित्री व्रत को लेकर राउरकेला शहर में फलों के दाम आसमान पर चढ़ गए हैं। सावित्री व्रत मनाने के लिए महिलाएं दुकानों से फल और पूजा सामग्री खरीद रही हैं। शहर के मुख्य मार्ग स्थित ट्रैफिक बाजार, डेली मार्केट, बसंती बाजार, इस्पात बाजार, आमबगान, पानपोष बाजार, फर्टिलाइजर बाजार समेत अन्य बाजारों से लोग मिठाई के साथ फल और पूजा सामग्री खरीदते देखे गए। इस कारण दुकानों में भीड़ रही और फलों के दाम में वृद्धि के कारण केला 50 से 60 रुपए दर्जन, अनार 100 रुपए किलो, लीची 100 रुपए किलो, पिजौली 100 रुपए किलो, मौसमी फल 100 रुपये किलो, खजूर 30 रुपए किलो, खजूर, अनानास, अमरूद, सफेद फल समेत अन्य फलों की बिक्री जोरों पर हो रही है।


