बठिंडा की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल फिर विवादों में:विजिलेंस ने बेहिसाब संपत्ति मामले में किया गिरफ्तार, आय 1.08 करोड़, खर्च 1.39 करोड़

बठिंडा में हेरोइन तस्करी मामले से चर्चा में आई बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर एक बार फिर कानूनी विवाद में फंस गई है। विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में हिरासत में लिया है। विजिलेंस ब्यूरो की जांच में सामने आया है कि अमनदीप कौर की कुल आय 1 करोड़ 8 लाख रुपए है, जबकि उनका खर्च 1 करोड़ 39 लाख रुपए का है। विजिलेंस विभाग को मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। डीएसपी विजिलेंस कुलवंत सिंह के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। कोर्ट में किया जाएगा पेश, लिया जाएगा रिमांड बता दें कि अमनदीप कौर कुछ दिन पहले ही हेरोइन तस्करी के एक मामले में जमानत पर रिहा हुई थीं। रिहाई के बाद उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पुलिस पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया था। साथ ही उन्होंने दावा किया था कि उनकी सारी संपत्ति उनकी वैध कमाई से अर्जित की गई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ब्यूरो अमनदीप कौर को कोर्ट में पेश करेगा और रिमांड लेकर आय से अधिक संपत्ति के स्रोत की जांच करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *