धनबाद | बीएचयू के पूर्व छात्रों ने धनबाद से जम्मूतवी के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को कटरा तक चलाने की मांग की है। बीएचयू विधि संकाय के पूर्व छात्र एवं भारतीय मीडिया परिषद बिहार झारखंड के सलाहकार शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री को पर लिखा गया है। धनबाद के अलावा वाराणसी से बड़ी संख्या में वैष्णो देवी की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रख इस ट्रेन को एसी रेक की जगह सामान्य एलएचबी रेक से चलाना चाहिए। इससे मध्यम वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिले। साथ ही ट्रेन को सामान्य स्थाई ट्रेन के रूप में चलाना चाहिए। खुलने का समय धनबाद से सुबह 9 बजे करने से ट्रेन के यात्री सही समय से जम्मूतवी पहुंच जाएंगे।


