राज्य स्तरीय चेस में आरकेसी के अमल ने पदक अपने नाम किया

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र अमल चौबे ने बेमेतरा में हुई राज्य स्तरीय शतरंज स्पर्धा में रजत पदक जीता। यह प्रतियोगिता 15 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ ने आयोजित की थी। अमल ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीति का परिचय दिया। कम उम्र से ही खेलों में रुचि रखने वाले अमल ने न सिर्फ स्कूल, बल्कि जिले का नाम भी रोशन किया। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, रेशम विभाग की चारुल वर्मा, शिक्षाविद डॉ. बीके देवांगन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। शिक्षकों ने अमल की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना की। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, निदेशक संजय बहादुर सिंह और बरसर इंद्रकुमार वैष्णव ने अमल, उनके माता-पिता और परिवार को इस सफलता पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *