साहिबगंज के ग्राम प्रधान की हत्या का खुलासा:जमीन विवाद में 2 लाख की सुपारी पर ली गई जान, 7 आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी ग्राम फुलओलक्ष्मी के ग्राम प्रधान तालु मुर्मू की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 19 मई की सुबह गोड्डा जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे प्रधान का शव मिला था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। गोड्डा एसपी अनिमेष नेथानी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व महागामा एसडीपीओ चंद्रशेखर आज़ाद ने किया। जमीन विवाद में की गई हत्या जांच में पता चला कि जमीन विवाद के कारण प्रधान की हत्या की गई। आरोपियों ने 2 लाख रुपए की सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद मोबीन अंसारी, मोहम्मद असलम, मोहम्मद अल्ताफ, पिंटू राय, अरविंद कुमार, सुभाष ठाकुर और लखन मरांडी हैं। पुलिस ने कई चीजें की बरामद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल, सिम कार्ड, मृतक का मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पांच आरोपी गोड्डा जिले के और दो आरोपी साहिबगंज के रहने वाले हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *