भूपेश बोले-छत्तीसगढ़ में उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा:​​​​​​​राहुल गांधी के जाति जनगणना पर बात करने से देशभर में माहौल बना

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दिल्ली दौरे पर है। रायपुर एयरपोर्ट ने उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी के जाति जनगणना पर बात करने से देशभर में माहौल बना हुआ है। इससे आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक स्तर पर बड़ा बदलाव संभव है। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया। यह कैबिनेट का निर्णय है। हालांकि यह प्रक्रिया समय और संसाधन मांगती है। फिलहाल भारत सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर दिल्ली में छत्तीसगढ़ के सभी ओबीसी नेता एकजुट हो रहे हैं। कांग्रेस सरकार में दंतेवाड़ा में नक्सल खात्मे की स्थिति थी पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के समय दंतेवाड़ा में नक्सल खात्मे की स्थिति में था। हेल्थ और एजुकेशन पर कांग्रेस ने काम किया था। आर्थिक मजबूती प्रदान करने कांग्रेस ने कार्यक्रम चलाए थे। अब तेंदूपत्ता सरकार खरीद नहीं रही है। मनरेगा नहीं चल रहा है, आर्थिक बदहाली की ओर ढकेलने का काम सरकार कर रही है। उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा वहीं, डीएपी की कमी पर बघेल ने कहा कि, किसी सोसाइटी में डीएपी नहीं है। निजी सोसाइटियों में डीएपी वितरण नहीं हो रहा है। सरकार रूस और यूक्रेन की लड़ाई का जिक्र कर रही है। लड़ाइयां तो पहले भी हो रही थी। डीएपी पहले भी आ रहा था। सरकार किसान विरोधी है। छत्तीसगढ़ में उत्पादन कैसे घटे यह षड्यंत्र चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *