कांकेर में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर:दो युवकों की मौत, दो घायल; माकड़ी में कार पलटी, एयरबैग से बचे यात्री

कांकेर जिले के दुर्गुकोंदल क्षेत्र में रविवार को कोड़ेकुर्सी-कराकी मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ। ग्राम गुरदाटोला के पास विपरीत दिशा से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संदीप कोमरा (निवासी सुरूंगदोह) और कृष्णा कोवाची (निवासी ग्राम भुरके) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 22 से 26 वर्ष के बीच थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गकोंदल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उनकी स्थिति चिंताजनक है। जरूरत पड़ने पर उन्हें कांकेर रेफर किया जा सकता है। लापरवाह ड्राइविंग की वजह से हुआ हादसा दुर्गकोंदल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। टायर फटने से कार पलटी इसी दिन एक अन्य घटना में, कांकेर से रायपुर मार्ग पर माकड़ी में 750 ढाबा के पास एक i20 कार का टायर फटने से हादसा हुआ। कार कई बार पलटी और बुरी तरह डैमेज हो गई। हालांकि, कार के एयरबैग खुलने से दोनों यात्री सुरक्षित रहे। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों यात्री सुरक्षित होने के बाद धीमी गति से अपने घर की ओर रवाना हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *