बाढ़ पीड़ितों को 8 महीने बाद भी नहीं मिल पाया है मुआवजा

नर्मदा| साल्हेवारा में 10 सितंबर 2024 को भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में पानी घुस जाने से कई गरीब लोगों के मकान ढह गए थे। उक्त घटना के बाद प्रशासनिक टीम पहुंच कर राहत कार्य शुरू की थी, किन्तु बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का जो वादा किया गया था वो आज भी पूरा नहीं किया गया है। बाढ़ पीड़ित परिवार झोपड़ी बनाकर अपना गुजारा बड़ी मुश्किल से कर रहे हैं। इन लोगों को मानसून में फिर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। लोग कलेक्टर आफिस पहुंचे और अपर कलेक्टर से मिलकर मुआवजा देने के लिए मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *