शिव महापुराण: शिव विवाह के साथ सती देहत्याग और सती मोह की सुनाई कथा

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ग्राम कोकपुर में श्री शिव महापुराण कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथाव्यास राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य पं.युवराज पाण्डेय हैं। रविवार को उन्होंने शिव विवाह, सती देहत्याग, सती मोह रामकथा सुनाई। देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद से स्व. ललित श्रीवास्तव की स्मृति में दीपा श्रीवास्तव द्वारा ग्राम कोकपुर में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में आसपास के गांव से भी भक्त पहुंच रहे हैं। सोमवार को पं.युवराज अपने सुप्रसिद्ध पचरा का पाठ करेंगे। मुख्य यजमान जय लक्ष्मी लक्की श्रीवास्तव ने बताया कि श्री शिव महापुराण को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। मौसम के बदलाव और भक्तजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कथा वाचन के समय में फेरबदल कर दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के आयोजन में ग्राम पंचायत कोकपुर के समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *