बठिंडा में युवक की हत्या:कुल्हाड़ी से वार, मां के अवैध संबंधों से नाराज, कुछ दिन पहले तय हुई थी शादी

पंजाब के बठिंडा जिले की संगत मंडी में एक दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है। वार्ड नंबर 9 में 30 वर्षीय जगसीर सिंह उर्फ जस्सी बागवाली की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मृतक बठिंडा के बागवाली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने जयविंदर सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मौका देख कुल्हाड़ी से हमला जानकारी के अनुसार जयविंदर सिंह की मां के मृतक जगसीर सिंह के साथ अवैध संबंध थे। गुरुवार रात जब जगसीर संगत मंडी आया, तब जयविंदर ने मौका देखकर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना संगत की पुलिस मौके पर पहुंची। संगत सहारा संस्था ने जगसीर के शव को बठिंडा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कुछ दिन पहले हुई थी शादी तय गांव की महिला सरपंच के पति मलकीत सिंह के अनुसार शुरू में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं था। जगसीर की कुछ दिन पहले ही शादी तय हुई थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *