अंबेडकर मुद्दे पर आज सभी जिलों में कांग्रेस के पैदल-मार्च:गहलोत बोले-अमित शाह के बयान से देश भर में भयंकर आक्रोश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर संसद में दिए बयान के बाद उठा विवाद अब राज्यों तक पहुंच गया है। कांग्रेस ने इसे देशव्यापी मुद्दा बनाकर राज्यों में अभियान छेड़ दिया है। कांग्रेस आज सभी जिलों में इसे लेकर पैदल मार्च कर रही है। एआईसीसी से मिले आदेशों के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने दो दिन पहले सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को अंबेडकर मुद्दे पर पैदल मार्च निकालने को कहा था। इसके बाद आज राजधानी जयपुर से लेकर हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेता पैदल मार्च निकाल रहे हैं। गहलोत बोले— अमित शाह के बयान से भारी आक्रोश, सरकार को समझना चाहिए
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि अमित शाह ने जिस तरह के कमेंट किएहैं,स्वाभाविक है कि यह बात उठनी थी, उसके बाद से देश भर में आक्रोश है। इसे केंद्र सरकार को समझना चाहिए। देवासियों की भावना क्या है उसे लेकर सबके चिंता भी है। कांग्रेस ने अमित शाह के इस्तीफ की मांग की है, हर विपक्षी पार्टी वाले भी मांग कर रहे हैं। आक्रोश बहुत भयंकर है,वो सबके सामने है।
बीजेपी नेताओं के कांग्रेस पर अंबेडकर का अपमान के करने के आरोपों पर गहलोत ने कहा कि इन्हें इतिहास पता नहीं है। अंबेडकर साहब पहले कानून मंत्री बने, संविधान सभा के अध्यक्ष बने। अंबेडकर साहब को इन्होंने बनाया था क्या? इनकी आजादी के आंदोलन में कोई भागीदारी नहीं थी। ये गुमराह करते हैं। अंबेडकर को कांग्रेस ने सम्मान दिया, उन्हें संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया इन्होंने बनाया गक्या, लॉ मिनिस्टर इन्होंने बनाया क्या?

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *