जयपुर की बिजनेसवुमन ने एकता-शांति की थीम​​​​​​​ सेलिब्रेट किया क्रिसमस:एफबीएस वीमन फोरम से जुड़ी महिलाओं ने यादगार बनाया दिन, ग्रीन एंड वाइट थीम पर हुआ आयोजन

एफबीएस वीमन फोरम की फेमप्रेन्यर्स ने ‘ग्रीन एंड वाइट’ थीम पर क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस खास आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, एकता और शांति के संदेश को फैलाना था। इससे शहर की महिला उद्यमियों ने बड़े उत्साह के साथ मनाया। एफबीएस जयपुर की ओर से एमआई रोड स्थित मोस्सिमो पर आयोजित इस पार्टी ने महिलाओं को एक साथ जोड़ा। इससे वे अपने ब्रांड्स को प्रमोट करने, नेटवर्किंग बढ़ाने और सहयोग की भावना को साझा करने में सक्षम हुईं। इसका मुख्य आकर्षण केक मिक्सिंग एक्टिविटी था। जो बैटर एंड क्रम्ब्स बाय दिव्या नंदा की ओर से आयोजित की गई। यह एक क्रिसमस की पारंपरिक गतिविधि थी, जिसमें सभी गेस्ट्स ने अपनी-अपनी तरह से केक में मिठास मिलाई और उत्सव की खुशी को दोगुना किया। पेस्ट्री शेफ दिव्या नंदा ने अपने स्वादिष्ट बेकरी आइटम्स और बेहतरीन केक के साथ इस मौके को खास बना दिया। इस शाम को और भी यादगार बनाने के लिए मशहूर बचाता डांस एक्सपर्ट चंग ने सभी गेस्ट्स को डांस सिखाया। इसने पूरे आयोजन में ग्लैमर और ऊर्जा का तड़का लगाया। फोरम की फाउंडर मेघा गुप्ता ने इस अवसर पर सभी मेंबर्स के साथ ट्री लाइटिंग रिचुअल कराया। जैसा कि एफबीएस फेमप्रेन्यर्स पूरे साल एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं। वैसे ही इस साल के अंतिम आयोजन में सभी ने एक साथ एक-दूसरे के लिए दुआ और रोशनी की। एफबीएस कोर टीम की सदस्य तरंग अग्रवाल और राखी खंडेलवाल ने सभी मेंबर्स से मिसल टो बनवाया, जो एक क्रिसमस ट्रेडिशन है। प्यार और रोशनी का प्रतीक है। कार्यक्रम में वैशाली मोदी और मुनमुन पोद्दार ने क्रिएटिव और रोमांचक नेटवर्किंग गेम्स के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को एक साथ जोड़ा, जिससे बातचीत और संपर्कों को बढ़ावा मिला। वहीं सोनू खंडेलवाल ने सभी के लिए क्रिसमस थीम पर स्वादिष्ट हाई-टी तैयार की। क्रिसमस की भावना को और गहराई देने के लिए, प्राची खंडेलवाल और सूचिता मानक बोहरा ने उपस्थित महिलाओं को अपनी इच्छाएं विश ट्री पर लिखने के लिए प्रेरित किया, जिससे सभी एक जादुई माहौल में डूब गए। इस आयोजन में डॉ. संजना सोमानी, कीर्ति जैन, हर्षा खंडेलवाल, डॉ. ऋचा ऐनानी, दीक्षा ऐनानी और अन्य प्रमुख फेमप्रेन्यर्स ने शिरकत की और कार्यक्रम को और भी खास बनाया। एफबीएस क्रिसमस पार्टी एक बेहतरीन नेटवर्किंग, सशक्तिकरण और उत्सव का आदर्श उदाहरण बनकर उभरी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *