चार किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार:पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर दबोचा, कार भी जब्त

बूंदी की कापरेन पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 4 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इसके साथ तस्करी के आरोप मे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयोग में लाई गई कार को भी जब्त कर लिया है। कापरेन एसएचओ कमल सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कस्बे में गश्त के दौरान नाकेबंदी कर अवैध गतिविधियों को लेकर चैकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान एक कार ड्राइवर पुलिस को देखकर आगे-पीछे होने लगा। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो उसमें से अवैध मादक पदार्थ चार किलो 26 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कार में सवार दो तस्कर धर्मेन्द्र शर्मा और अंतरिक्ष गुप्ता को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयोग में ली जा रही कार सहित तलाशी में मिले 3210 रुपए को जब्त किया है। इस कार्रवाई में कॉन्स्टेबल रामराज की विशेष भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *