पूर्व केबिनेट मंत्री का भाजपा पर तंज:मस्जिद सर्वे पर गोविन्द मेघवाल बोले, गहरी खुदाई की तो अंदर से बोद्ध मठ निकल जाएंगे

राज्य के पूर्व केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते हुए कहा है कि अगर मस्जिदों के सर्वे में ज्यादा गहरी खुदाई की तो अंदर से बौद्ध मठ निकल सकते हैं। मस्जिदों के सर्वे से जुड़े एक सवाल पर सोमवार को मेघवाल ने ये बयान दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान के विरोध में कांग्रेस ने यहां प्रदर्शन किया था। इसी दौरान पूर्व केबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता ने मस्जिद सर्वे पर कहा कि सरकार ने ज्यादा गहरी खुदाई करवाई तो वहां बौद्ध मठ भी निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सरकार को किसी भी धर्म को डिस्टर्ब करने का अधिकार नहीं है। जहां मंदिर है, वहां मंदिर रहना चाहिए। जहां मस्जिद है, वहां मस्जिद रहनी चाहिए। जहां गुरुद्वारा है, वहां गुरुद्वारा रहना चाहिए। जहां तेजाजी है, वहां तेजाजी रहे। किसी के धर्म को डिस्टर्ब करने का अधिकार किसी को नहीं है। अर्जुनराम पर लगाए आरोप गोविन्द मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अमित शाह के शर्मनाक बयान के बचाव में अर्जुनराम मेघवाल पैरवी कर रहे हैं। संविधान नहीं होता तो अर्जुनराम मेघवाल चौथी बार संसद में नहीं पहुंचते। समाज के लोग अमित शाह से ज्यादा अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *