गृहमंत्री के टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियों ने निकाला सम्मान मार्च:पैदल पहुंचे कलेक्ट्रेट, जिला कलेक्टर को सौपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब पर की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कांग्रेसी अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए। यहां से सभी पैदल रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां जिला कलेक्टर एलएन मंत्री को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप अपनी नाराजगी जताई। इस पैदल मार्च को कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया। सभी कांग्रेसी अम्बेडकर सर्किल पर एकत्रित हुए जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। और जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव रफीक चौहान ने बताया कि इस मौके जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, पाली विधायक भीमराज भाटी, प्रदेश महासचिव भूराराम सीरवी, शिशुपालसिंह राजपुरोहित, डिंपल राठौर, सुमेरपुर प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, सेवादल प्रदेश महासचिव मोहन हटेला, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम हकीम भाई, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव नीलम बिड़ला, रोहट ब्लॉक अध्यक्ष गिरधारी सिंह राजपुरोहित, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह शिवतलाव, महिला जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोवर्धन देवासी, पूर्व महासचिव अरूण जोशी, पंचायत राज जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, संगठन महामंत्री भंवर राव, प्रकाश सांखला, ताराचंद टांक, एम एम बोड़ा, सज्जन बी राज, जीवराज चौहान, दिलीप ओड, जिला महासचिव रफीक चौहान, मांगूसिह दूदावत, ओबीसी जिलाध्यक्ष गोविन्द बंजारा, नगेन्द्र गुर्जर, आमीन अली रंगरेज सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *