राजगढ़ में पुणे से नेपाल जा रही बस पलटी:9 यात्री घायल, पचोर अस्पताल में इलाज जारी; दुपाडिया जोड़ के पास हादसा

राजगढ़ जिले के करनवास क्षेत्र में मंगलवार को पुणे से नेपाल जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 9 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पचोर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, रॉयल सोनी ट्रैवल्स की बस पुणे से नेपाल जा रही थी। बस में कुल 35 यात्री सवार थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे राजगढ़ जिले में आगरा-मुंबई हाईवे पर दुपाडिया जोड़ के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। करनवास पुलिस ने घायलों को पचोर अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *