कांग्रेस ने पैदल मार्च निकालकर किया प्रदर्शन:बाबा साहब पर टिप्पणी को लेकर जताया विरोध, गृह मंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग रखी। डूंगरपुर शहर के गांधी आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वल्लभराम पाटीदार, एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. शंकर यादव और असरार अहमद, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी आश्रम से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मौन प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए गृहमंत्री अमित शाह को पद से हटाने की मांग रखी। इस मौके पर विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि आज गृहमंत्री को संसद में बैठने और बोलने का अधिकार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखे संविधान से मिला है। विधायक घोघरा ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह को बाबा अंबेडकर से इतनी चीड़ है। इसका मतलब उन्हें दलित, गरीब और आदिवासियों से भी उतनी ही चीड़ होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *