मंदसौर में आपसी रंजिश में फायरिंग:युवती के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी; आरोपी मौके से फरार

पिपलियामण्डी थाना क्षेत्र के थडोड गांव में आपसी विवाद में एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। इस घटना में एक युवती को गोली लगी, जिसे रात 1 बजे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मल्हारगढ एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि थडोद निवासी डूंगर सिंह और आरोपी नरेन्द्र सिंह पिता भुवान सिंह दोनों के घर आसपास है। सोमवार रात को दोनों पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। घटना के समय डूंगर सिंह की बहन अहमान कुंवर भी मौके पर मौजूद थी। तभी आरोपी नरेंद्र ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली अहमान के पैर में लगी। गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन घायल युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। एक दिन पहले भी हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार आरोपी नरेंद्र सिंह थडोद टोल प्लाजा पर कार्य करता है । फरियादी और आरोपी के बीच टोल प्लाजा पर एक दिन पहले किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हुआ था। तब से ही दोनों के बीच तनातनी चल रही थी। रात में दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। झगड़े के बीच नरेंद्र ने पिस्टल से फायर किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *