नरसिंहपुर में गोटेगांव पुलिस की शराब की तस्करी पर कार्रवाई:760 मसाला देशी शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कंजई गांव की नहर के पास की गई, जहां एक इनोवा कार (नंबर एमपी 28 बीडी 2070) से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। तीन आरोपियों को गिरफ्तार, शराब तस्करी का मामला दर्ज एसआई गौरव नेमा ने बताया कि इनोवा कार से 760 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई, जिसे जबलपुर से गोटेगांव ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन आरोपियों – विवेक लोधी, ओंकार पटेल और राकेश विश्वकर्मा (सभी निवासी मवई) को गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर टीम ने नहर के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। आरोपी कार के जरिए शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *