सीहोर में क्रिसमस की तैयारी पूरी:चर्च को आकर्षक तरीके से सजाया, प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे श्रद्धालु

क्रिसमस के चलते सीहोर की चर्च में आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कल होने वाले सभी आयोजनों की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है और चर्च को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। चर्च के फादर जितेंद्र ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। क्रिसमस की तैयारी के लिए कई दिनों से लगातार काम किया जा रहा था। चर्च को आकर्षक तरीके से सजाने के साथ, रंगीन लाइटें भी लगाई गई हैं। बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे
उन्होंने कहा कि क्रिसमस पर लोग चर्च में मनोकामनाएं लेकर आते हैं और मनोकामना पूरी होने के बाद एक बार फिर से यहां आते हैं। परंपरागत रूप से क्रिसमस के दिन होने वाली प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसी को देखते हुए चर्च में सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। फादर जितेंद्र ने बताया कि सीहोर नगर में स्थित यह चर्च 150 साल से भी ज्यादा पुरानी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *