अशोकनगर जिले के शहरी सहित ग्रामीण इलाकों में सोमवार रात को बूंदाबांदी हुई। इससे न्यूनतम तापमान बढ़कर 14 डिग्री दर्ज किया गया। आज (सुबह) भी आसमान में हल्के कोहरे के साथ बादल छाए रहने की स्थिति कायम है। हालांकि दिनभर धुंध रहने के चलते ठंड का असर कम ही बना हुआ है। इससे एक दिन पहले भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में तीन-चार दिनों तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। हालांकि तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं आएगा।


