मैहर जिले के हरनामपुर बायपास पर एक बुलेट और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 लोग घायल हो गए हैं। उन्हें सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह 8.45 की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह बुलेट क्रमांक MP19 MF3953 और बाइक क्रमांक MP09 SE6225 में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा एनएच 30 से लगे हरनामपुर बायपास के पास हुआ। बुलेट याकूब खान (28) पिता फारूख खान चला रहा था। उसके साथ महफूज अली (25) पिता मशऊद अली था। दोनों पुरानी बस्ती मैहर के निवासी है। सुबह घर से काम के लिए खदान जा रहे थे। याकूब और महफूज की हालत गंभीर है। उन्हें सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 लोगों को भी मामूली चोंटे आई है। जो घटनास्थल से ही निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार अटरा गांव निवासी बताए जा रहे है। मैहर थाना पुलिस लापरवाही से गाड़ी चलाने का प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।


