दतिया में आपसी रंजिश में फायरिंग:गोली लगने से एक युवक की मौत, खेत के पानी को लेकर चल रहा था विवाद

दतिया के गांव गोदन में मंगलवार सुबह आपसी रंजिश में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। युवक को तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल ले जाया गया। यहां से पहले उसे जिला अस्पताल रेफर किया, फिर झांसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गोदन के मोनू यादव का गांव के ही अंकित यादव, शिवम यादव और सत्यम यादव से खेत के पानी के लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह दोनों में फिर से झगड़ा हो गया। फायरिंग में मोनू के चाचा नरेंद्र यादव (40) को दो गोली लगी। जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर कर दिया है। झांसी ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। डेयरी से दूध देकर लौट रहा था नरेंद्र मृतक के भतीजे मोनू यादव ने बताया कि सुबह अंकित, शिवम और सत्यम यादव के साथ कुछ अज्ञात लोग घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद विवाद बढ़ा तो उन्होंने मारपीट करना शुरू कर दिया। उसी समय नरेंद्र गांव में डेयरी पर दूध देकर घर लौट रहा था। आरोपियों ने उनके ऊपर फायर कर दिए। फायरिंग में नरेंद्र को दो गोली लगी है। थाना प्रभारी अरविंद भदोरिया ने बताया कि विवाद खेत के पानी को लेकर हुआ था। दूसरा पक्ष अभी फरार है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *