​​​​​​​सरायकेला-खरसावां में हाइवा ने साइकिल सवार को कुचला, मौत:ड्यूटी जाते वक्त हुआ हादसा, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित पेबको मोटर के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी साइकिल से ड्यूटी जा रहा था और इसी बीच हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की पहचान गुरुचरण सिंह के रूप में की गई है, जो हाईको कंपनी में काम करता था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और गुस्से में सड़क जाम कर दिया। लोग आरोप लगा रहे हैं कि हाइवा की तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ, जिससे उनके साथी की जान चली गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को शांत करने की कोशिश की और घटना के बारे में जांच की बात कही। हालांकि, स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने सड़क जाम हटवाकर यातायात को सामान्य करने की कोशिश की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *