कपूरथला में नाबालिग के साथ रेप:पड़ोसी ने घर बुलाकर की वारदात, बदमाश गिरफ्तार

कपूरथला में एक नाबालिग स्टूडेंट से पड़ोसी युवक ने रेप किया। मामले में पीड़ित पिता की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ BNS की धारा 64 (1) और 4 पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई। इसकी पुष्टि सिटी SHO राकेश कुमार ने करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मोहल्ला महताबगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 3 बच्चे, एक लड़का और दो लड़कियां है। वह ऑटो रिक्शा चला कर अपने परिवार का पेट पालता है। उसकी पत्नी विदेश गई हुई है। उसकी माता घर में बच्चो का ध्यान रखती है। उसकी छोटी बेटी सोनिया (काल्पनिक नाम) की उम्र 16 साल है और वह नजदीक के निजी स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पडोसी युवक दर्शन उर्फ सोनू उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। 9 दिसंबर को उसकी बेटी ने उसको बताया कि पड़ोसी युवक दर्शन और सोनू उसे अपने घर बुलाकर ले गया और उसके साथ उसने रेप किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *