अमृतसर में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन, पिस्टल और कारतूस बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई

अमृतसर में 3 नशा तस्करों को पकड़ा गया है, जिनसे 521 ग्राम हेरोइन, 4 पिस्टल, 7 मैगजीन और 55 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये पाकिस्तानी नशा तस्करों से सीधे जुड़े हुए थे और ड्रोन के जरिए हेरोइन मंगवाकर आगे की सप्लाई करते थे। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बॉर्डर रेंज, अमृतसर ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में टीम ने मनिंदरजीत सिंह (26), पीटर (22) और लवजीत सिंह उर्फ राजा (21) को पकड़ा हैं। मनिंदरजीत सिंह गुरदासपुर के बद्दोवाल गांव का रहने वाला है और सऊदी अरब व कतर से लौटने के बाद बाउंसर का काम कर रहा था। पीटर और लवजीत सिंह धरमकोट रंधावा गांव के रहने वाले हैं और पेट्रोल पंप पर काम करते थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी यूरोप में रह रहे तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक भी बरामद की। मामले में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *