लुधियाना में चुनावी गतिविधियों की मिलेगी ऑनलाइन परमिश्न:“सुविधा” ऑनलाइन पोर्टल पर प्रत्याशी करें आवेदन,भड़काऊ भाषणों के नेता करे गुरेज

पंजाब के लुधियाना में हलका पश्चमी में उप-चुनाव 19 जून को हो रहे है। इसे लेकर आज जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बुधवार को सभी राजनीतिक दलों को लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए बैठकों और रैलियों सहित सभी चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए “सुविधा” ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने का निर्देश दिया। एक वन-स्टॉप पर होगा समाधान यह पोर्टल बैठकों, रैलियों, वाहनों के उपयोग, लाउडस्पीकरों और अन्य सहित सभी चुनाव संबंधी गतिविधियों के लिए अनुमति प्राप्त करने का एक वन-स्टॉप समाधान है। डी.सी जैन ने कहा कि “सुविधा” पोर्टल चुनाव अधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के लिए सिंगल-विंडो मंजूरी है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को किसी भी ऐसे भाषणों से गुरेज करना चाहिए जो आपसी नफरत को भड़काते हो। इसके अलावा, किसी भी धार्मिक स्थान का इस्तेमाल प्रचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। किसी भी कुप्रबंधन से बचने के लिए राजनीतिक रैलियों और जुलूसों के स्थान और समय के बारे में पहले से ही सूचित किया जाना चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण उपचुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से चुनाव के दौरान प्रशासन को अपना समर्थन और सहयोग देने का आग्रह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *