अमृतसर में दो भाइयों के घर पर चला बुलडोजर:नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, एक जेल में बंद, दूसरा फरार

अमृतसर जिला प्रशासन ने बुधवार को सुल्तानविंड इलाके में दो नशा तस्कर भाइयों के आवासीय मकान को ध्वस्त कर दिया। दोनों भाई पट्टी बाबा जीवन सिंह गांव सुल्तानविंड के रहने वाले हैं। इनमें से हरपाल सिंह उर्फ भाला पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 4 एनडीपीएस एक्ट और एक चोरी का मामला शामिल है। वह फिलहाल फरार है। वहीं दूसरा भाई जज्ज सिंह 3 एनडीपीएस एक्ट के मामलों में केंद्रीय जेल अमृतसर में बंद है। दोनों भाइयों पर अलग-अलग धारा 107, 110, 151 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई है। ताजा मामला उनके खिलाफ 2 मार्च 2025 को दर्ज किया गया, जब उनसे 266 ग्राम हीरोइन और 41000 ड्रग मनी पकड़ी हुई। कमिश्नर ने नशा तस्करों को दी चेतावनी पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने नशा तस्करों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं की जिंदगी में जहर घोलने वालों पर कोई रहम नहीं किया जाएगा। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशा पीड़ितों का इलाज भी करवा रही है। नशा तस्करों की जानकारी देने की अपील मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नशा विरोधी अभियान पर लगातार नजर रख रहे हैं। पुलिस रोजाना नशे की बड़ी खेप पकड़ रही है। कमिश्नर ने लोगों से नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। कार्रवाई के दौरान डीसीपी आलम विजय सिंह, एडीसीपी विशालजीत सिंह, एसीपी प्रवेश चोपड़ा और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *