अमृतसर में तीन नशा तस्करों पर कार्रवाई:1.30 करोड़ की संपत्ति जब्त, हेरोइन सप्लाई करते थे, नोटिस चिपकाया

अमृतसर में आज पुलिस ने नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की है। अमृतसर देहाती पुलिस ने तीन नशा तस्करों की 1 करोड़ 30 लाख 18 हजार रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। घरिंडा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। पहले मामले में सेवा सिंह और लवप्रीत सिंह को 2 किलो 600 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपी मुहावा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके रिहायशी मकान को सील कर दिया है, जिसकी कीमत 67.68 लाख रुपए है। दूसरे मामले में लड्डेवाल के रहने वाले स्वर्ण सिंह को 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। पुलिस ने उसके 62.50 लाख रुपए की कीमत वाले मकान को भी सील किया है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत की गई है। डीजीपी पंजाब के निर्देश पर डीआईजी बॉर्डर रेंज और एसएसपी अमृतसर देहाती के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पहली कार्रवाई निवासी मुहावा थाना के लदेवाल गांव में की गई, जहां सेवा सिंह का मकान सील किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *