सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने ग्रामीण को कॉल कर अधिकारियों के झूठ और जेजेएम की पोल खोल दी। अधिकारियों ने कहा हमने शिव तहसील के पोषाल ग्राम पंचायत के अर्जुन का तला गांव में जेजेएम योजना के अंतर्गत पेयजल घरेलु कनेक्शन कर पानी सप्लाई शुरू कर दी। इस पर सांसद ने ग्रामीणों को कॉल करके मोबाइल लाउडस्पीकर करके मीटिंग में ही बात की। तब ग्रामीणों ने टेस्टिंग के समय पानी आया, इसके बाद पानी नहीं आया। इससे अधिकारियों के झूठ की पोल खुल गई। ग्रामीण ने कॉल पर कहा कि हमारे छः महीने हो गए पानी के कनेक्शन हुए लेकिन पानी अभी तो नहीं आया हम पानी की समस्या से त्रस्त हैं। अधिकारी हमारी सुनते नहीं। तब सांसद ने कलेक्टर टीना डाबी को कहा कि रेडमली आप चार-पांच घरों में टीम भेजकर जांच करवाई जाए। दरसअल, बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट कॉफ्रेस हॉल में जल जीवन मिशन स्कीम की समीक्षा मीटिंग का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के बिंदुवार स्वीकृत योजनाओं का फीड बैक लिया गया। इस दौरान स्वीकृत योजनाओं की तकनीकी स्वीकृतियों एवं निविदा/कार्यादेश की स्थिति, स्वीकृत योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। बेनीवाल ने कहा- पानी आना दूर की बात नल भी नहीं लगाए गए है मीटिंग में सासंद ने कहा कि आप लोगों ने जिन घरों में कनेक्शन जोड़े है तो उसके बाद आपने टेस्ट और सर्टिफिकेट भी बनाए है। लेकिन पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अधिकारियों ने कहा कि 41 प्रतिशत लोगों ने पानी का हां भरा है। सांसद ने 41 प्रतिशत वाले कौन है जिसका आपने सटिफाइड किए है। तब कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि 41 प्रतिशत वाले को डिस्पेल पर दिखाओं। सांसद ने कहा कि ऐसे हालात है कि पानी आना दूर की बात नल भी नहीं लगा हुआ है। सांसद ने कहा- 112 गांवों में पानी पहुंच गया रेडमली 5-7 घरों को चैक देखेंगें सांसद ने मातासर गांव को आपने सटिफाइड कर दिया। मैंने उन लोगों से बात की तो उन्होंने यह बताया कि कनेक्शन से कभी भी 10 लीटर पानी नहीं आया है। पोषाल अर्जुन का तला गांव में पानी पहुंचने की अधिकारियों ने बात की तो सांसद ने वहां के ग्रामीणों को फोन किया और मोबाइल को लाउड स्पीकर पर रखकर ग्रामीण से बात की। तो उसने बताया कि एक बार टेस्ट किया तब पानी आया था, इसके अलावा पानी नहीं हुआ। सांसद ने कलेक्टर को 41 प्रतिशत में से 5-7 रेडमली घरों को चैक करवा लो, हम एक-एक घर जाकर देखेंगे कि पानी पहुंच रहा है या नहीं पहुंच रहा है। बिना पानी पहुंचे आपने सर्टिफिकेट तो नहीं पकड़ा दिए है। लाइट के वजह से पंपिंग स्टेशन नहीं चल रह है पानी सप्लाई नहीं हो रही सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने मीडिया बातचीत में कहा कि मीटिंग के दौरान मैंने फिजिकली वेरीफिकेशन के लिए वहां के ग्राणीण को कॉल किया। तब उन्होंने बताया कि एक बार टेस्टिंग के समय पानी आया था। मीटिंग में बताया कि 112 गांवों में जलजीवन मिशन के कनेक्शन हो गए और पानी पहुंच गया है। मैंने कहा कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग नहीं हो। यह बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है इसका फायदा लोगों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि मोहनगढ़ में लाइट सप्लाई बराबर नहीं मिल रही है इसलिए पानी नहीं पहुंच रहा है। वहां पर एक पंपिंग स्टेशन काम कर रहा है। उसकी दो-तीन चल नहीं रहे है। डिमांड कर रखी है कि बिजली मिलें। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि पानी की चोरी नहीं हो, सप्लाई सही सिस्टम हो जिससे हर उपभोक्ता पानी मिल सकें।


