डीटीएफ की बैठक, अध्यापकों के मामलों के बारे किया विचार विमर्श

अमृतसर| डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब की बैठक प्रांतीय वित्त सचिव कम जिला प्रधान अश्वनी अवस्थी की अध्यक्षता में हुई। फ्रंट के डिस्ट्रिक सेक्रेटरी गुरविंदर सिंह खैहरा, सूबा कमेटी मैंबर चरनजीत सिंह रजधान और हैडमास्टर गुरदेव सिंह, जिला वित्त सेक्रेटरी हरजाप सिंह बल, प्रैस सेक्रेटरी राजेश कुमार पराशर ने बताया कि मीटिंग में अध्यापकों के मामलों बारे विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिला उप प्रधान राजेश कुंद्रा की माता जी की मृत्यु पर शोक भी व्यक्त किया। मीटिंग में शोक प्रस्ताव भी पास किया गया। डीएमएफ के पंजाब प्रधान जर्मनजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुखजिंदर सिंह जब्बोवाल, मनप्रीत सिंह, विपन रिखी, गुरप्रीत सिंह नाभा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *