अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ लॉ आईसीटी में कौशल के साथ कानूनी पेशेवरों को सशक्त बनाना विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कॉलेज के निदेशक-सह-प्राचार्य डॉ. जसपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित उक्त सेमिनार के अवसर पर एनटीटी डाटा कंपनी से मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे एआई इंजीनियर वरिष्ठ सलाहकार रवि सरपाल ने स्टूडेंट्स को आईसीटी के कानूनी अभ्यास में महत्ता दर्शाता हुआ दस्तावेज निर्माण और प्रबंधन, कानूनी खोज और सूचना एकत्रण, संचार उपकरण, केस प्रबंधन, कार्य असाइनमेंट और टीम सहयोग, ऑनलाइन सहयोग उपकरण आदि जैसे विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान साझा करना के कौशल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रोफेसर उत्कर्ष सेठ, डॉ. हरजोत कौर, डॉ. प्रीतिंदर कौर, डॉ. पवनदीप कौर, प्रो. सुगम, प्रो. तनवीर कौर बल, डॉ. रशिमा प्रभाकर मौजूद थे।


