गोड्डा सहित पूरे संताल परगना के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक सुंदर डैम का भी विशिष्ट स्थान है। सुंदर डैम की खूबसूरती व सुंदरता सैलानियों को हमेशा से आकर्षित करता रहा है। हर वर्ष नए साल का पहला दिन यहां हजारों की संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। इस से पहले 24 दिसंबर से ही लोग सुंदर डैम में पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं। यहां बोटिंग का भी आनंद लिया जा सकता है। डैम, जल संग्रहण का बड़ा संसाधन है। यहां से पाइपलाइन के माध्यम से गोड्डा शहर भेजा जाता है। सुंदर डैम की दूरी मुख्यालय से 15 किमी दूर है। सड़क मार्ग से पथरगामा जाना होता है। फिर पथरगामा से 14 किमी दूर राजाभिठा में यह डैम स्थित है। बिहार और झारखंड से लोग भारी संख्या में आते हैं डैम का दूसरा मार्ग महागामा के नजदीक महादेव बथान चौक से भी है। यहां से 13 किमी की दूरी पर सुंदर डैम स्थित है। सुंदर डैम का मनोरम नजारा देखने लिए खासकर बिहार और झारखंड से लोग भारी संख्या में आते हैं। गोड्डा भागलपुर शहर का पड़ोसी जिला है। सुंदर डैम मछली पालन का हब यह शानदार पिकनिक स्पॉट अब सैलानियों का मन लुभाने लगा है। यहां प्रशासन की ओर से बोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। इसका संचालन मत्स्य जीवी सहयोग समिति की ओर से किया जाता है। सुंदर डैम मछली पालन का हब माना जाता है। प्रतिदिन यहां मछली की आपूर्ति जिले भर में की जाती है। 1500 हेक्टेयर भूभाग में फैले सुंदर डैम की गहराई 75 फीट है। यह जिले की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना भी है। डैम की हसीन वादियों का मनोरम नजारा देखने के लिए यहां हर साल हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यह फोटोग्राफी का भी शानदार स्थल है। डैम में बोटिंग का लुत्फ भी सैलानी उठाते हैं। फिलहाल डैम में दो मोटर बोट भी मौजूद हैं।


