450 अवैध निर्माण हटेंगे, 70 फीट चौड़ी सड़क बनेगी:बिलासपुर में नागरिकों की सहमति के बाद चलेगा बुलडोजर; 40 फीट सड़क पर था कब्जा

बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने नागरिकों ने सहमति दे दी है। मानसी लॉज से रपटा तक 450 अवैध निर्माणों को हटाया जाएगा। इससे पहले नगर निगम ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। पहले चरण में अपोलो चौक से मानसी लॉज तक 127 दुकानें और 13 मकानों का अतिक्रमण हटाया गया। अब दूसरे चरण में मानसी लॉज से अरपा रपटा तक की कार्रवाई चल रही है। अपोलो चौक से रपटा तक 80 फीट चौड़ी सड़क अतिक्रमण के कारण 40 फीट तक सिमट गई थी। विधायक की मध्यस्थता में नागरिकों ने सहमति दी बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मध्यस्थता में नागरिकों ने 70 फीट चौड़ी सड़क के लिए सहमति दी है। कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में की जा रही है। जोन कमिश्नर प्रवीण शर्मा के मुताबिक, नागरिकों की सहमति से कार्रवाई बिना किसी बाधा के चल रही है। 70 फीट चौड़ी सड़क बनेगी अपोलो चौक से शनिचरी रपटा तक डेढ़ किलोमीटर लंबी और 70 फीट चौड़ी डामर रोड का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग से 3.27 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। अतिक्रमण हटाने के बाद बारिश के मौसम के बाद सड़क का निर्माण शुरू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *