सकारात्मक वार्ता के बाद अवार्डी मजदूरों का भूख हड़ताल समाप्त:भूख हड़ताल . सीसीएल प्रबंधन ने अवार्डी मजदूरों को दिया लिखित आश्वासन

भास्कर न्यूज| कथारा सीसीएल कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के समीप पुनः बहाली की मांग को लेकर 30 घंटे से बैठे स्वांग वाशरी स्लरी सेल के अवार्डी मजदूरों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल प्रबंधन के साथ लिखित सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित हो गया। बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति के प्रयास से सीसीएल प्रबंधन से लिखित वार्ता के बाद जूस पिलाकर भूख हड़ताल तोड़वाया गया। उक्त आंदोलन अवार्ड धारी मजदूर बुटकी बाई एवं डिविजन सिंह के नेतृत्व एवं मुमताज आलम की अगुवाई में की जा रही थी। यहां मजदूरों का कहना था की स्वांग स्लरी मे हमलोगों के साथ पूर्ण रूप से धोखाधड़ी और अन्याय किया गया है। हम अवार्डी मजदूरों को नौकरी न देकर कतिपय ट्रेड यूनियन के नेताओं ने गलत लोगों को नौकरी दिलाकर हम लोगों को छलने का काम किया गया। आज इसकी वजह से हम लोग आर्थिक संकट झेलते हुए भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं। बुधवार को बेरमो बीडीओ की अगुवाई मे वार्ता हुई। यहां महाप्रबंधक संजय कुमार, एसओपी माधुरी मड़के ने आंदोलन कर रहे मजदूरों को भरोसा दिया कि न्यायालय द्वारा जैसे ही प्रबंधन को आदेश प्राप्त होगा उसी अनुरूप त्वरित कार्रवाई की जाएगी। यहां बेरमो बीडीओ, पुलिस प्रशासन व सीसीएल प्रबंधन ने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे नेता मुमताज आलम को कहा कि जितनी जल्दी हो न्यायालय से आदेश लेकर प्रबंधन को उपलब्ध कराएं ताकि सही लोगों को नौकरी मिल सके। उसके बाद लोग मान गए और आंदोलन को स्थगित कर दिया। इस मौके पर डिवीजन सिंह, बुटकी बाई, बहारतीन बाई, राधेश्याम, सुखराम बाई, ज्योति बाई, गंगा बाई, नीलकंठ धोबी, दुर्योधन धोबी, बाबूराम, इम्तियाज आलम, भारत राम, फूल बाई, गणेश राम, ननकी बाई, मुमताज अंसारी, कार्तिक भुईयां, बालेश्वर भुइयां, किटू रविदास आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *