बजरंग बली की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा आयोजित

बोकारो | बुधवार को पंचवटी सहकारी गृह निर्माण समिति नावाडीह चास की ओर से संकटमोचन हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना मंदिर में विधिपूर्वक की गई। इस दौरान कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवन के बाद सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ। तत्पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन व भक्तों के बीच प्रसाद किया गया। इस आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण झा व सचिव विद्यानंद चौधरी थे। मौके पर केसी झा, प्रेम चंद्र झा, प्रमोद कुमार झा, प्रदीप झा, गोविंद चौधरी, गोपाल, जयानंद झा, शैलेश चौधरी, अमरेन्द्र झा, सरवन झा, शैलेन्द्र मिश्र, विजय कुमार मिश्र, अंजु, गंगेश कुमार पाठक, चतुरानन पाठक आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *