शिक्षा मंत्री ने झालरापाटन की बासघट्टी स्कूल की प्रिंसिपल के नवाचार की सराहना की है। प्रिंसिपल ने बेटे की शादी में शामिल अतिथियों को पौधा देकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया था। शिक्षामंत्री के विशिष्ठ सहायक जय नारायण मीणा ने झालावाड़ भेजे एक प्रसंशा पत्र देकर कहा कि शिक्षा मंत्री कार्यालय से जारी प्रशंसा पत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बासघट्टी की प्रिंसिपल सुमन पांडेय की ओर से उनके पुत्र अनूप के वैवाहिक समारोह में शामिल अतिथियों को पौधा देकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश देकर नवाचार किया है। पुत्री अदिति के वैवाहिक समारोह में राजस्थान सरकार के प्लास्टिक मुक्त अभियान से प्रेरित होकर प्लास्टिक मुक्त समारोह कर समाज में नवाचार कर संदेश दिया।


