देर से पहुंचे सीएम ने कहा-:माफी दे दो भाई, आज हेलीकाप्टर ने धोखा दे दिया…

सुशासन तिहार के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को कांकेर विकासखंड के ग्राम मांदरी पहुंचे। निर्धारित समय सुबह 11 बजे से तीन घंटे देरी से दोपहर 2 बजे पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी में ग्रामीणों से माफी मांगते कहा आप लोग 10 बजे से इंतजार कर रहे हो। मुख्यमंत्री की बात काटते ग्रामीणों ने कहा नहीं सुबह 8 बजे से। तत्काल मुख्यमंत्री ने कहा तो हमें माफी दे दो भाई। आज हेलिकॉप्टर ने धोखा दे दिया। दूसरा हेलिकॉप्टर बदल कर यहां पहुंचा हूं।
मांदरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री पहले आंगनबाड़ी गए व बच्चों से मिले। इसके बाद सभा को संबोधित करते कहा सुशासन तिहार में आप लोगों के बीच में आना है। आपसे बातचीत कर समस्या को जान दूर करना है। सरकारी योजनाएं आप तक पहुंच रही है या नहीं इसकी जानकारी लेना है। मेरे साथ हमारे मंत्री भी आपके बीच अचानक पहुंच रहे हैं। अचानक आने पर ही गड़बड़ी का पता चल पाता है। पहले से आने की जानकारी होने पर अधिकारी सब कुछ ठीक कर देते हैं। आज सुशासन तिहार के तहत दौरे के रूप में 27वें जिले कांकेर पहुंचा हूं। यहां तो अच्छा टीन का शेड लगा है। दूसरी जगह पीपल या बरगद पेड़ के नीचे खटिया लगाकर बातचीत करता हूं। यहां भी खटिया है। हमारी सरकार अच्छा काम कर रही है इसलिए हम जनता के बीच आ रहे हैं। जो सरकार अच्छा काम नहीं करती वो सरकार जनता के सामने जाने की हिम्मत नहीं करती। मांदरी में चारपाई में बैठ सीएम ने सुनी समस्याएं, कहा- अचानक आने पर ही गड़बड़ी का पता चलता है हितग्राही से बोले-गृह प्रवेश में बुलाना, हम आएंगे
प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लेने पर एक महिला ने कहा बन रहा है कुछ काम बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा गृह प्रवेश में बुलाना मैं आशाराम के साथ आऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस के शासन में एक भी प्रधानमंत्री आवास नहीं बना। जब से हमारी सरकार आई है प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। अभी 18 लाख से ज्यादा आवास की स्वीकृति हुई है। टू व्हीलर व जमीन वालों को भी मिलेगा आवास
मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री आवास के लिए नियम में अब बदलाव किया गया है। जिनके नाम से टू व्हीलर, पांच एकड़ असिंचित जमीन या ढाई एकड़ सिंचित जमीन होगी उसे तथा जिसकी 15 हजार रुपए मासिक आय होगी उसे भी योजना का लाभ दिया जाएगा। अगले सर्वे सूची में इनका नाम आएगा तो सभी को प्रधानमंत्री आवास देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *