12 साल से फरार हत्या और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:जशपुर पुलिस की कार्रवाई,काले जादू के शक में महिला की हत्या;बेटी से किया था रेप

छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला की हत्या और उसकी बेटी के साथ गैंगरेप मामले में 12 साल से फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। यह आरोपी वर्ष 2013 में वारदात के बाद से फरार था। एसएसपी शशि मोहन सिंह के अनुसार, कुनकुरी थाना क्षेत्र में काले जादू के शक में पतंगी बाई की गला रेतकर हत्या की गई थी। इस मामले में कुल नौ आरोपी थे। रामलाल विश्वकर्मा और उसके सहयोगियों ने यह अपराध किया था। सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना के समय एक आरोपी नाबालिग था। वह 12 वर्षों तक पुलिस से बचता रहा। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर उसे मुंबई के बोरीवली से पकड़ा। वह वहां जे. कुमार कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूर के रूप में काम कर रहा था। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने एक अन्य मामले में तीन साल से फरार एक दुष्कर्म के आरोपी को भी कुनकुरी से गिरफ्तार किया है। यह मामला 2022 में दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि कुनकुरी थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में दर्ज एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी मोहम्मद फैज अकरम (22 वर्ष) को पुलिस ने तीन साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया था और उसके बाद फरार हो गया था। 29 मई को पुलिस को सूचना मिली कि फैज चोरी-छिपे अपने घर आज़ाद मोहल्ला, कुनकुरी आया हुआ है। घेराबंदी कर जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो वह छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में फैज ने बताया कि फरारी के दौरान वह रांची (झारखंड) में नाम बदलकर एक फल दुकान में काम कर रहा था। वह त्योहार मनाने के लिए घर लौटा था, तभी पकड़ा गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई ऑपरेशन अंकुश के तहत की गई है। इस अभियान के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने वर्ष 2013 के जघन्य हत्या और बलात्कार के एक मामले में 12 साल से फरार आरोपी को मुंबई से भी गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *