जल जीवन मिशन में 70 ठेकेदारों को नोटिस:मुंगेली में अधूरे काम पर कार्रवाई, सचिव ने की थी समीक्षा

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 70 ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदारों को अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुल हक ने कुछ दिन पहले ही मुंगेली का दौरा किया था। उन्होंने कलेक्टर कुन्दन कुमार के साथ जिले के पांच गांवों का निरीक्षण किया था। ये गांव हैं दशरंगपुर, सेमरसल, कुम्भरौली, ठरकपुर और मसना। निरीक्षण में पाया गया कि कई काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे नहीं हुए हैं। इसका मुख्य कारण ठेकेदारों की लापरवाही है। सचिव हक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *