किसानों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

भास्कर न्यूज|मगनपुर गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड में गुरुवार को नाबार्ड के जिला प्रबंधक दीपा प्रियंका की अध्यक्षता में किसानों के साथ बैठक की गई। जिसमें किसानों के साथ हो रही कठिनाईयों को जिला प्रबंधक के समक्ष रखा गया। जैसे किसानों को मिट्टी जांच का प्रशिक्षण, मिनी कोल्ड रूम का निर्माण, बाज़ार लिंकेज, ग्रामीण रूरल हार्ट, किसान क्रेडिट कार्ड आदि समस्याओं को रखा गया। किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने समाधान करने का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही कंपनी के सीईओ और लेखपाल को मैनेजमेंट कॉस्ट का ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने, किसानों की संख्या बढ़ाने, टर्नओवर बढ़ाने, शेयर धारक को शेयर प्रमाण पत्र निर्गत करने को कहा गया। इसके अलावा नाबार्ड द्वारा प्रदत्त मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किसानों के हवाले किया गया। वहीं नाबार्ड के डीडीएम ने किसानों को बताया कि मोबाइल वैन से किसानों का उत्पादित सब्जी बाज़ार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी। साथ ही समय का भी बचत होगा। मौके पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर नव कुमार महतो सहित सुरेंद्र महतो, ब्रज किशोर महतो, महेंद्र प्रसाद, आयुषी सिंह, मनोज महतो, अनिल कुमार महतो, गोपेश्वर महतो, विजय रजवार, टेकलाल महतो, नरेश महतो, घनश्याम महतो, खेमनाथ महतो, अनिता देवी, कंपनी के सीईओ अरुण महतो, लेखपाल विनोद महतो सहित अन्य किसान मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *