रामगढ़|रामगढ़ थाना पुलिस ने चोरी की बाइक व स्कूटी बरामद कर चुकी है। पुलिस ने बोकारो से चोरी की बाइक को रांची रोड से बरामद किया है। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई में बाइक चोर भागने में सफल रहे है। पुलिस ने गश्ती के दौरान गुरुवार की अहले सुबह करीब 4.30 बजे संदेह होने पर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह तेजी गति से भागने लगा। पुलिस ने रांची रोड तक पीछा किया। यहां, बाइक सवार युवक ने रांची रोड में बाइक को खड़ी कर गली के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाने ले आई। जांच में पता चला कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के बीटीएस सेंट्रल मार्केट से 26 मई की शाम 7 बजे अपाची बाइक संख्या जेएच 09 एएस-3370 चोरी हुई है। बोकारो थर्मल थाना में कांड संख्या 48/25 के तहत केस दर्ज किया गया है। बाइक बरामद होने की सूचना पर बोकारो थर्मल थाना के सब इंस्पेक्टर कृष्णा उरांव और बाइक मालिक शेख इमामुद्दीन रामगढ़ थाना पहुंचे और कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर बरामद बाइक को लेकर बोकारो थर्मल चले गए।


