सुरक्षा प्रभारी ने अवैध ईंट लदे ट्रैक्टर चेक पोस्ट से जबरन ले जाने का मामला दर्ज कराया

कुजू| सीसीएल तोपा परियोजना सुरक्षा प्रभारी शंकर राम ने अवैध ईंट लदा ट्रैक्टर बनवार चेक पोस्ट से जबरन ले जाने का मामला कुजू ओपी में दर्ज कराया है। आवेदन में सुरक्षा प्रभारी शंकर राम ने कहा है कि 28 मई शाम को ट्रैक्टर संख्या जेएच 02 एएल-2893 अवैध रूप से ईंट लादकर बनवार चेक पोस्ट से जबरन बैरियर उठाकर भागने का प्रयास करने लगा। पूछने पर उक्त ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम व पता विजय कुमार, चटनियां धौड़ा, कुजू बताते हुए कहा कि हम ट्रैक्टर ले जाएंगे, देखते हैं कौन रोकता है। चेकपोस्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मी को धमकी देते हुए जबरन ट्रैक्टर चालक विजय कुमार ईंट लदा ट्रैक्टर लेकर भाग गया। सुरक्षा प्रभारी शंकर राम ने सरकारी काम में बाधा डालने तथा आरएफआईडी सिस्टम खराब करने का आरोप लगाते हुए कुजू ओपी पुलिस से मामला दर्ज कर चालक विजय कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। गिद्दी| हेसला निवासी इम्तियाज खान की पत्नी शबाना खातून का बुधवार को जमशेदपुर के कांडरा में कार दुर्घटना में मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं शबाना खातून का शव हेसला में आने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हेसला के लोगों ने बताया कि जमशेदपुर के कांडरा में कार दुर्घटना में शबाना खातून की मौत हो गई है। जबकि उनके पति इम्तियाज खान व पुत्री तान्या प्रवीण गंभीर रूप से घायल होने के बाद दोनों का उपचार जमशेदपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। रामगढ़|गोलपार क्षेत्र की रहने वाली चमेली देवी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर जबरन तीन बकरी बेचने का आरोप लगाकर शिकायत की है। उन्होंने आवेदन में अपनी बहु प्रमिला देवी पर बिना बताए तीन बकरियों को बेच देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटा बहु पर उनकी देखभाल नहीं करने का भी आरोप लगाया है। ना ही जीवन यापन के लिए खर्चा देते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *