बीमारी को छिपाएं नहीं, डॉक्टर से कराएं उपचार : डॉ. श्रवण

भास्कर न्यूज | पड़वा प्रखंड सभागार में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने कहा कि कभी भी अपनी बीमारी को छुपाना नहीं चाहिए। डॉक्टर के पास बेझिझक व खुलकर अपनी बातों रखना चाहिए ताकि डाक्टर उसका उचित इलाज कर सकें। माहवारी के दौरान यदि कोई परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सक का सलाह लेना चाहिए। प्रखंड समन्वयक प्रीति दुबे ने महावारी संबंधित जानकारी महिला द्वारा खुल कर बात न कर पाना, कपड़े का सही तरीके से इस्तेमाल न कर पाना, किशोरियों को महावारी के बारे में पूर्ण जानकारी न होना, महावारी के दौरान इस्तेमाल किए गए कपड़े या सेनेटरी पैड का उचित निपटान न कर पाना सहित अन्य जानकारी दी। इस मौके पर महिला पर्यवेक्षक लीलावती देवी, बीआरपी संगीता देवी, पंचायत सचिव कुसुमलता भारती, संतु कुमार, मुखिया सिंधु देवी, सुमित्रा देवी, जलसहिया अनिता देवी, उर्मिला देवी, माया देवी, सीमा देवी, सिंधु देवी, चम्पा कुंवर, लीलावती देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *