कार्यक्रम की सफलता में सहयोग जरूरी : बीडीओ

उंटारी रोड| स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गुरुवार को प्रखंड सभागार में चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ श्रवण कुमार भगत ने की। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। यह अभियान 11 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जलसहिया, सेविका और अन्य कर्मियों ने माहवारी स्वच्छता की शपथ ली। यह कार्यक्रम पंचायत से लेकर ग्राम स्तर तक आयोजित किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि यह अभियान स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामाजिक सोच में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मी और जनप्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ। इस पर बीडीओ ने खेद जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का सहयोग जरूरी होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *