भास्कर न्यूज | उंटारी रोड उंटारी रोड प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से केसीसी ऋण माफी योजना रथ को रवाना किया गया। बीडीओ श्रवण कुमार भगत, सीओ वासुदेव राय और प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को प्रखंड भ्रमण के लिए रवाना किया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि यह रथ पूरे प्रखंड क्षेत्र में घूमेगा। इसके माध्यम से किसानों को ऋण माफी योजना की जानकारी दी जाएगी। साथ ही केसीसी आवेदन सृजन और ब्लॉक चैन में किसानों के निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जाएगी। रथ रवाना करने के मौके पर पंचायत सचिव शिला कुमारी, मुन्ना कुमार सिंह, अरविंद, कुमार प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार और आवास कॉर्डिनेटर विमलेश कुमार मौजूद थे।


