पाटन में पिकअप वैन की चोरी

पाटन | पाटन थाना क्षेत्र के केल्हार पेट्रोल पंप के समीप डीलर राजेन्द्र सिंह के आवास के बाहर खड़ी पिकअप वैन की मंगलवार रात चोरी हो गई। वाहन मालिक राजेन्द्र ने बताया कि यह वैन उनके घर के बाहर हमेशा खड़ी रहती थी। इसका इस्तेमाल डेकोरेशन के सामान की ढुलाई के लिए किया जाता था। लेकिन बुधवार की सुबह गायब थी। उन्होंने इस संबंध में पाटन थाना में लिखित सूचना दी है। घटना के बाद वाहन की तलाश में आसपास के इलाकों में खोजबीन की गई, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पाटन थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरी की गाड़ी का पता लगा लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *